अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध और तनाव की खबरों के बीच चीन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। चीनी विदेश मंत्रालय ने स्थिति को अधिक गंभीर न बताते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में वर्तमान हालात सामान्य और स्थिर बने हुए हैं।चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने एक प्रेसब्रीफिंग के दौरान कहा कि भारत और चीन सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
सैन्य गतिविधियों की खबरें सामने आ रही थीं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देश द्विपक्षीय तंत्र के तहत लगातार राजनयिक और सैन्य माध्यमों से एक-दूसरे के संपर्क में हैं, ताकि जमीनी स्तर पर किसी भी प्रकार के तनाव या गलतफहमी को रोका जा सके। प्रवक्ता के अनुसार, भारत और चीन के बीच परामर्श एवं समन्वय के लिए स्थापित तंत्र (WMCC) के माध्यम से नियमित चर्चाएं जारी हैं। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना और किसी भी मतभेद का बातचीत के जरिए समाधान निकालना है। चीन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया और विभिन्न रिपोर्टों में अरुणाचल सीमा पर हलचल और सैन्य गतिविधियों की खबरें सामने आ रही थीं।








