कांवड़ यात्रा को लेकर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के एक बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। साजिद रशीदी ने कांवड़ यात्रा के दौरान सामने आई कुछ हिंसक घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सड़कों पर शराब और नशे के सेवन से लेकर पुलिसकर्मियों पर हमले और स्कूल वैन में तोड़फोड़ की घटनाओं का जिक्र करते हुए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है। उनके इस बयान के बाद धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में जुबानी जंग तेज हो गई है।
कांवड़ यात्रा के दौरान हुई कुछ अप्रिय घटनाओं को आधार बनाकर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने बेहद कड़ा और विवादित रुख अपनाया है। साजिद रशीदी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यात्रा के नाम पर सड़कों पर रही असामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जो लोग सड़कों पर बैठकर शराब और नशे का सेवन कर रहे हैं, उन्हें शिवभक्त का दर्जा दिया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से गलत है।







