Today Weather 5 August: देश के 22 राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण असम, गुजरात जैसे राज्य के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। साथ ही 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। IMD ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक बारिश के कारण भूस्खलन, पेड़ों के गिरने तथा निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति ब सकती
मौसम विभाग के अनुसार, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में 10 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी कई स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और आंधी-बिजली की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली हल्की बारिश की संभावना (5-8 अगस्त): आईएमडी के अनुसार 5 अगस्त को भी मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दिन किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। 6 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दिन भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 7 अगस्त को भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री, न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हो सकती है और किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 8 अगस्त को तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट (5- 7 अगस्त): लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर,सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD 5 से 7 अगस्त के दौरान अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 और 6 अगस्त, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 और 7 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 5 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा 5-6 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में आज भारी बारिश का अलर्ट (5-6 अगस्त): बिहार में 5 से 6 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश होने की संभावना है। 5 और 6 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि 5 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट (5-9 अगस्त): राजस्थान में 5 अगस्त को पूर्वी राजस्थान तथा 7 से 9 अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। 6 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं 7-8 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश और 7-9 अगस्त के दौरान पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी( 5-10 अगस्त): मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 5 से 10 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश की संभावना है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति समेत अधिकांश जिलों में 5 से 10 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाओं का दौर भी चल सकता है।
पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम?
पंजाब इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (5-10 अगस्त): IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब में 5 से 6 अगस्त के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, बरनाला, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, मुक्तसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन और मोगा समेत कई जिलों में 5 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट (5-10 अगस्त): उत्तराखंड में 5 से 10 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में 5 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश तथा 6 से 10 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। साथ ही देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) का जोखिम भी जताया गया है।







