एंटी पेपर लीक बिल पास! अमित शाह का बड़ा ऐलान, छात्रों को दी बड़ी गारंटी

SHARE:

देश की प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक जैसी बुराई के खिलाफ केंद्र सरकार ने एक बहुत बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। संसद के निचले सदन यानी लोकसभा से ऐतिहासिक ‘एंटी पेपर लीक संशोधन बिल’ पास हो गया है। इस विधेयक के पास होते ही देश के करोड़ों युवाओं और छात्रों के लिए उम्मीद की एक नई किरण जगी है। इस अहम फैसले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के युवाओं और छात्रों को बधाई देते हुए एक बेहद सख्त और बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने साफ कर दिया है कि मोदी सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शने के मूड में नहीं है।

युवाओं के बीच राहत की लहर देखने को मिल रही

वर्षों से लाखों छात्र-छात्राओं की दिन-रात की मेहनत पर पानी फेरने वाले पेपर लीक माफियाओं पर अब लगाम कसने जा रही है। लोकसभा में लंबे हंगामे और बहस के बीच ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक’ यानी एंटी पेपर लीक बिल ध्वनिमत से पास हो गया। इस नए संशोधन का सीधा मकसद परीक्षाओं में धांधली करने वाले संगठित गिरोहों, एजेंसियों और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना है। बिल के पास होते ही संसद से लेकर देश के युवाओं के बीच राहत की लहर देखने को मिल रही है।

कानून की पूरी सख्ती का सामना करना पड़े
इस विधेयक के लोकसभा से पारित होने के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सभी छात्रों को बधाई दी। सोशल मीडिया के जरिए अपना संदेश साझा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यह कानून देश के युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को सुरक्षा प्रदान करेगा। अमित शाह ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, मोदी सरकार हमारे छात्रों के भविष्य को खतरे में डालने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि ऐसे अपराधियों को कानून की पूरी सख्ती का सामना करना पड़े।”

Kinni Times
Author: Kinni Times