CJP फाउंडर का PM मोदी पर बड़ा तंज, बोले- ‘प्रधानमंत्री नहीं, इन्फ्लुएंसर बन जाइए’

SHARE:

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले छात्र आंदोलन के बाद महाराष्ट्र स्थित अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे दीपके ने कहा कि नरेंद्र मोदी को अब प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़कर पूरी तरह से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए।

काम बहुत अच्छे से कर रहे
मीडिया से बातचीत के दौरान जब अभिजीत दीपके से छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के हालिया इंस्टाग्राम वीडियो और रील्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का काम कोई दूसरा नेता संभाल सकता है, जबकि मोदी जी इन्फ्लुएंसिंग का काम बहुत अच्छे से कर रहे हैं। दीपके ने कहा, “मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी को अब इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए। वे इसमें काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें देश चलाने के लिए प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली कर देनी चाहिए ताकि कोई और नेता इस जिम्मेदारी को निभा सके।” इसके साथ ही सीजेपी संस्थापक ने छात्र आंदोलन स्थगित होने के बाद विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज प्राथमिकियों (FIR) और उनके खिलाफ हो रही कथित कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी युवाओं और छात्रों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। यदि सरकार ने छात्रों को परेशान करना बंद नहीं किया, तो आगामी चुनावों में देश के युवा सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे।

Kinni Times
Author: Kinni Times