स्वागत है आपका आज के खास राशिफल में

SHARE:

मेष राशि-
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा 10वें भाव में रहने से नौकरी में बदलाव या मनचाहे ट्रांसफर से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. अगर आप बिजनेस के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो सुबह 7 से 8 या शाम 5 से 6 बजे का समय बेहद शुभ रहेगा.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा 9वें भाव में होने से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आयुष्मान योग के प्रभाव से पैतृक बिजनेस में नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. चंद्रमा 8वें भाव में गोचर कर रहा है, जिससे ननिहाल पक्ष या कारोबार में अड़चनें आ सकती हैं.

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा 7वें भाव में होने से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी. आयुष्मान योग से बड़े बिजनेस कॉन्टैक्ट्स के जरिए बड़ा ऑर्डर मिल सकता है,

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा 6ठे भाव में होने से प्रत्यक्ष और गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी. आयुष्मान योग के प्रभाव से बड़ा आर्थिक लाभ और बैंक लोन मंजूर होने के योग हैं.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्रमा 5वें भाव में रहने से अचानक किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. बिजनेस में पुरानी और नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल आपके मार्केट में दबदबे को बढ़ाएगा.

तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. चंद्रमा 4ठे भाव में होने से प्रॉपर्टी या पारिवारिक मुद्दों पर विवाद हो सकता है. बिजनेस में सप्लाई चेन प्रभावित होने से ग्राहकों का भरोसा डगमगा सकता है.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा 3रे भाव में होने से पराक्रम और सामाजिक प्रभाव में बढ़ोतरी होगी. बड़े कारोबारियों के साथ मीटिंग्स सफल रहेंगी और आयुष्मान योग से रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिलेगा.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा 2रे भाव में होने से पैतृक संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद आसानी से सुलझेंगे. बड़ा फाइनेंशियल टर्नओवर होने से आपकी बैंक क्रेडिट लिमिट बढ़ सकती है.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों की अपनी ही राशि में चंद्रमा का गोचर होने से आत्मविश्वास और फैसला लेने की क्षमता मजबूत होगी. आयुष्मान योग से बिजनेस में बंपर मुनाफा हासिल होगा.

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी, क्योंकि चंद्रमा 12वें भाव में है. अपनी क्षमता से अधिक कर्ज या उधार न लें, वरना उसे चुकाना भारी पड़ सकता है.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा 11वें भाव में होने से आमदनी और मुनाफा बढ़ाने के सारे प्रयास सफल होंगे. बिजनेस ट्रिप के दौरान किसी प्रिय मित्र की सलाह आपके लिए बड़ा लाभ लेकर आएगी.

Kinni Times
Author: Kinni Times