होर्मुज में अमेरिका का बड़ा सैन्य एक्शन! ईरान से सीधा टकराव, दुनिया पर मंडराया युद्ध का खतरा

SHARE:

पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं. अमेरिका ने बुधवार को ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले शुरू करने का एलान कर दिया है. अमेरिकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इन हमलों का मुख्य उद्देश्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही को पूरी तरह सुरक्षित रखना है.

समय से चला आ रहा गतिरोध अब सीधे सैन्य टकराव में बदल गया
यह बड़ी सैन्य कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ और कड़े शब्दों में यह घोषणा कर दी है कि ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए जो अंतरिम समझौता हुआ था, वह अब उनके अनुसार पूरी तरह से खत्म हो चुका है. अमेरिका के इस कदम के बाद से दोनों देशों के बीच लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध अब सीधे सैन्य टकराव में बदल गया है.

कच्चे तेल की सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक व्यापार और विशेष रूप से कच्चे तेल की सप्लाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए यहां बढ़ते तनाव की वजह से दुनिया भर के बाजारों और सुरक्षा व्यवस्था पर गहरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. वैश्विक मोर्चे पर इस टकराव के कारण आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर हो सकती है.

Kinni Times
Author: Kinni Times