सितंबर में ही करा लो चुनाव!अखिलेश यादव की बीजेपी को खुली चुनौती, बोले- सपा पूरी तरह तैयार

SHARE:

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी चुनावों को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि जो लोग नवंबर में चुनाव करवाना चाहते थे, वे भले ही सितंबर में ही चुनाव करवा लें, समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है।

चुनौती पर क्या प्रतिक्रिया आती
अखिलेश यादव का यह बयान उत्तर प्रदेश की भावी राजनीति और चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। उन्होंने अपने इस आक्रामक रुख से साफ कर दिया है कि सपा आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है और वे किसी भी वक्त परीक्षा के लिए तैयार हैं। कन्नौज सांसद के इस बयान के बाद राज्य में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं, और इसे बीजेपी के खिलाफ एक बड़े सियासी दांव के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि सत्ता पक्ष की ओर से इस खुली चुनौती पर क्या प्रतिक्रिया आता है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई