पंकज मिश्रा ने नीतीश कुमार के लंबे राजनीतिक करियर का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने लगभग 20 सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की कमान संभाली है। सीएम बनने से पहले भी वह केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। जेडीयू विधायक के मुताबिक, नीतीश कुमार के पास प्रशासनिक और राजनीतिक विजन का एक लंबा अनुभव है, जिसका लाभ अब देश को मिलना चाहिए।
“नीतीश कुमार ने दो दशकों तक बिहार की सेवा की है। उनके इस विशाल अनुभव को देखते हुए उन्हें डिप्टी पीएम बनाया जाना चाहिए।” — पंकज मिश्रा, जेडीयू विधायक
आरजेडी पहले ही कर चुकी है मांग
दिलचस्प बात यह है कि जेडीयू से पहले आरजेडी के नेताओं की तरफ से भी इस तरह के बयान आ चुके हैं। बिहार की सियासत में नीतीश कुमार को लेकर आ रहे इन बयानों के बाद अब राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर नीतीश कुमार की भूमिका में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है।








