दक्षिण दिल्ली के भाटी गांव स्थित मदर टेरेसा स्कीम के फॉर्म नंबर 25 तथा फॉर्म नंबर 9 में फर्जी परमिशन के आधार पर अवैध ट्यूबवेल बोरिंग कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि दिल्ली पुलिस के थाना मैदान गढ़ी क्षेत्र के बीट डिवीजन अफसर देवी सिंह ने कथित तौर पर मोटी रिश्वत लेकर रात के अंधेरे में गैरकानूनी बोरिंग कार्य को संरक्षण दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध बोरिंग से भूजल स्तर पर गंभीर असर पड़ सकता है और संबंधित विभागों को तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल मामले की निष्पक्ष जांच और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।







