मेष राशि
आज कारोबार और पैसों के मामलों में हर कदम सोच-समझकर उठाएं, जल्दबाजी से बचें। जीवनसाथी की सेहत और भावनाओं का ध्यान रखें।
वृषभ राशि
मेहनत का फल मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मन संतुष्ट रहेगा। अचानक किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों की संगति पर ध्यान दें और बेवजह की बहस से दूर रहें।
मिथुन राशि
पुराने कानूनी या जरूरी मामलों को लेकर मानसिक उलझन बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपने महत्वपूर्ण काम खुद संभालें और दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
कर्क राशि
दूसरों की मदद करने से समाज में सम्मान बढ़ेगा और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। नौकरी में अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। आर्थिक सुधार के प्रयास सफल होंगे और नए अवसर मिल सकते
सिंह राशि
आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा, कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का विचार आएगा। परिवार में शुभ कार्यक्रम होने से खुशियों का माहौल रहेगा। मौसम के बदलाव से सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि
आज मेहनत और लगन से काम पूरे होंगे और अच्छे परिणाम मिलेंगे। सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और सामाजिक कार्यों के जरिए नए संपर्क बनेंगे।
तुला राशि
धन और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन खुश रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए नए रास्ते खोलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बन सकती है और कार्यक्षेत्र में महत्व बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास और प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें। नौकरी में पद या सम्मान बढ़ने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने या छोटी यात्रा का मौका मिलेगा।
धनु राशि
व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। संतान के करियर को लेकर सही सलाह से रास्ता निकलेगा। काम में लापरवाही बिल्कुल न करें, परिवार के बुजुर्गों से शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि
आज धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी है। अचानक कुछ अनपेक्षित खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि
आज लाभ के कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। घर में मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा।
मीन राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। कर्ज से जुड़े मामलों में परिस्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं। सेहत को नजरअंदाज न करें और हर काम धैर्य से करें।
यह भी पढे
अमेरिका-ईरान समझौते से तेल बाजार को राहत https://kinnitimes.com/?p=30389






