♈ मेष राशि-
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपके अधूरे काम समय पर पूरे होंगे और मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं।
♉ वृषभ राशि-
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुकून और राहत लेकर आया है। मन शांत रहेगा और कई रुके हुए काम आसानी से बनते नजर आएंगे।
♊ मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के लिए आज नई संभावनाओं का दिन है। कुछ नया सीखने या नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है।
♋ कर्क राशि-
कर्क राशि वालों को आज जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। हर फैसला सोच-समझकर लें। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ के नए अवसर सामने आ सकते हैं।
♌ सिंह राशि –
सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास आज बुलंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा। किसी पुराने प्रयास का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
♍ कन्या राशि-
कन्या राशि वालों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। घर और ऑफिस दोनों जगह आपके पक्ष में माहौल रहेगा।
♎ तुला राशि-
तुला राशि वालों पर आज किस्मत पूरी तरह मेहरबान रहेगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों और परिवार के साथ बिताया गया समय आपको खुशी देगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन थोड़ा बिजी रह सकता है। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में थोड़ा अप्स एंड डाउन आएगा लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं है। खानपान का ध्यान रखें। नींद पूरी लें।
♐ धनु राशि-
धनु राशि वालों को आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। नौकरी और व्यापार में धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
♑ मकर राशि-
मकर राशि वालों की मेहनत आज रंग लाती नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन उसके साथ लाभ और सम्मान भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
♒ कुंभ राशि-
कुंभ राशि वालों का दिन खुशियों और नए विचारों से भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और बजट बनाकर चलें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
मीन राशि
आज आपकी कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा और काम में सफलता मिलने से खुशी होगी। दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। बस हड़बड़ी में कोई भी फैसला लेने से बचें।
यह भी पढे
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर https://kinnitimes.com/?p=30327
देश-दुनिया की बड़ी खबरें https://www.facebook.com/share/p/1ELGgzWSu3/






