नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
अलर्ट के अनुसार दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भीषण आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में तेज बारिश शुरू हो चुकी है, जबकि कई स्थानों से बिजली आपूर्ति बाधित होने और ब्लैकआउट की भी खबरें सामने आई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि गरज-चमक के साथ तेज हवाएं जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं।

मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, मथुरा और आगरा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले भी अलर्ट के दायरे में हैं। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
प्रशासन की सलाह
• घरों और सुरक्षित इमारतों के अंदर रहें।
• पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें।
• जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें।
• वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें।
• बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर मोबाइल या धातु की वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
• पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
• जलभराव वाली सड़कों से गुजरने से बचें।
• बच्चों और पालतू जानवरों को खुले में न छोड़ें।
मौसम विभाग ने लोगों से लगातार मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
यह भी पढे
यह भी पढे
पश्चिम एशिया में बढ़ा युद्ध का खतराhttps://kinnitimes.com/?p=30330
देश-दुनिया की बड़ी खबरें https://www.facebook.com/share/p/1ELGgzWSu3/







