दिल्ली-NCR में आधी रात को चली तेज आंधी-बारिश

SHARE:

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बुधवार देर रात मौसम ने बड़ी राहत दी। राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार शाम दिल्ली में धूल भरी तेज आंधी चली। पालम क्षेत्र में हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई, जो पिछले 25 वर्षों में दर्ज सबसे तेज आंधियों में से एक मानी जा रही है। आंधी के बाद देर रात कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था। रिज क्षेत्र में तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य पाकिस्तान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और अरब सागर से आने वाली नमी भरी हवाओं के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिला। शाम साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे के बीच धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद देर रात बारिश का दौर शुरू हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढे

हौजरानी अग्निकांड के बाद बड़ा खुलासा https://kinnitimes.com/?p=30296

कई वर्षों से होटल, लेकिन लाइसेंस चाय-स्नैक्स का https://www.facebook.com/share/p/17mY7fhYzQ/

Kinni Times
Author: Kinni Times

सबसे ज्यादा पड़ गई