नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार, 7 जून को देश के 17 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तेजी से आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र और गोवा में दस्तक दे दी है। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी मानसून सक्रिय हो चुका है। अगले कुछ दिनों में मानसून के तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है।
![]()
आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मणिपुर समेत कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
दूसरी ओर, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 12 जून के बीच लू चलने की संभावना जताई है। दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, बिजली गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने और मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।
यह भी पढे
घरेलू रसोई गैस फिर हुई महंगी https://kinnitimes.com/?p=30257
महंगाई का एक और झटका! घरेलू LPG सिलेंडर हुआ महंगाhttps://www.facebook.com/share/p/1C2nrwx6pX/







