मौसम का अलर्ट: दिल्ली-यूपी में आंधी-बारिश

SHARE:

देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में 50 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहने के साथ धूलभरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

वहीं उत्तर प्रदेश के करीब 22 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ शहरों में उमस भरा मौसम बना रह सकता है।

मौसम अपडेट: केरल पहुंचने वाला है मॉनसून, यूपी-राजस्थान समेत 17 राज्यों में  बारिश-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

बिहार में भी मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। राज्य के 18 से अधिक जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न जाने की अपील की गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी; इस बीच  किस राज्य में गर्मी भी सताएगी? | India Weather Update Rain And Thunderstorm  Forecast in UP Bihar ...

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। केरल, कर्नाटक, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है। खासतौर पर केरल में हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

केरल के कई हिस्सों में भारी वर्षा और तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, सड़कों पर जलभराव और संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों, पहाड़ी मार्गों पर रात्रिकालीन यात्रा और खनन कार्यों पर अस्थायी रोक लगा दी है।

भारी बारिश को देखते हुए वायनाड और कासरगोड जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कोच्चि के कई निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढे

ऑपरेशन ब्लू स्टार बरसी और भूकंप समेत https://kinnitimes.com/?p=30240

देश और दुनिया में शनिवार सुबह कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आई हैं https://www.facebook.com/share/p/1FzyuqG9iJ/

Kinni Times
Author: Kinni Times