दक्षिण दिल्ली के भाटी गांव स्थित फार्म नंबर-5 को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां कथित तौर पर रेव पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि कानून की रक्षा करने वाले ही ऐसे आयोजनों में शामिल पाए जाएं, तो आम जनता कानून व्यवस्था पर कैसे भरोसा करेगी?
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
❓ यदि आरोप सही हैं, तो क्या कानून के रखवालों पर भी वही नियम लागू होंगे जो आम जनता पर होते हैं?
📍 स्थान: फार्म नंबर-5, भाटी गांव, दक्षिण दिल्ली
📍 थाना क्षेत्र: मैदान गढ़ी






