देश और दुनिया से इस वक्त की बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। कंपनियों ने CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया है, जिससे रोजाना सफर करने वालों की जेब पर असर पड़ सकता है।

वहीं डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। उसे 30 दिनों की राहत मिली है।
अंतरराष्ट्रीय खबरों की बात करें तो चिली के एंटोफोगास्टा इलाके में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
भारत में चुनाव आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए नीलम मीणा को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
उधर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता दिख रहा है। खबर है कि अमेरिका ने ईरान की IRGC से जुड़े ठिकानों पर हमला किया है। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को या तो अमेरिका को सौंपा जाए या फिर नष्ट कर दिया जाए।
कश्मीर घूमने जाने वालों के लिए जरूरी अपडेट है। गुलमर्ग गोंडोला 26 और 27 मई को तकनीकी रखरखाव के चलते बंद रहेगा।
इसके अलावा इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हिज्बुल्लाह पर हमले और तेज करने का ऐलान किया है, जबकि केरल के तिरुवनंतपुरम में छात्र संगठनों SFI और KSU कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प देखने को मिली।







