मौसम ने देशभर में अचानक करवट ले ली है

SHARE:

कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में भूस्खलन की खबर है। कश्मीर में उड़ी-बारामुला मार्ग पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं उत्तराखंड में तेज बारिश और अंधड़ के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे बिजली-पानी की सप्लाई पर असर पड़ा है।

राजधानी दिल्ली में आज मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। तेज तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। हवाएं 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

Today Weather Live | Aaj Ka Mausam Live: 70KM की आंधी, ओले और बारिश मचाएंगे  गदर, UP-बिहार से लेकर 11 राज्यों में दो दिन बरपेगी आफत, IMD का महा-अलर्ट -  News18 हिंदी

दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत 10 से ज्यादा राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश में भी तेज हवाओं और बारिश से बागवानी व खेती को नुकसान पहुंचा है। कई जगह घरों की छतें उड़ने और पेड़ गिरने की खबरें हैं।

राजस्थान में भी धूलभरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

फिलहाल मौसम विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। आप भी सतर्क रहें और मौसम से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें किन्नी टाइम्स के साथ।

यह भी पढे

देश-दुनिया की अहम खबरों के साथ https://kinnitimes.com/?p=29692

बिहार के भागलपुर में एक बार फिर पुल हादसा सामने आया है https://www.facebook.com/share/p/1DuchS47tS/

Kinni Times
Author: Kinni Times