बारात से लौट रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर

SHARE:

उत्तर प्रदेश के Hapur में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। धौलाना-मसूरी मार्ग पर अरविंद डेयरी के पास करीब 1:30 बजे बारात से लौट रही बस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

🚨 हादसा इतना भयानक कि बस ट्रक के नीचे जा घुसी

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस ट्रक के नीचे जा दबी और दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बीकानेर सड़क हादसे ने फिर याद दिलाया वो दिल दहला देने वाला मंजर, जब दो  टुकड़ों में बंट गई थी लोक परिवहन

🚑 राहत-बचाव में लगी पुलिस और प्रशासन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से बस को ट्रक के नीचे से हटाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

up hapur road accident bus truck collision six dead wedding party dasna  यूपी में भीषण हादसा; बारातियों की बस ट्रक से टकराई, छह की मौत, आधा दर्जन से  ज्यादा घायल, Uttar-pradesh Hindi

⚠️ 6 लोगों की मौत, 13 घायल

इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई है।

🏥 प्रशासन अलर्ट, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढे

अमेरिका-ईरान वार्ता में नया मोड़ https://kinnitimes.com/?p=29386

ब्रेकिंग न्यूज़ | US-Iran वार्ता में बड़ा खुलासा https://www.facebook.com/share/p/1B1SiSUB1j/

Kinni Times
Author: Kinni Times