👉 क्या टिक पाएगा सीजफायर?
पश्चिम एशिया में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं।
ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच सीजफायर का ऐलान जरूर हुआ, लेकिन जमीन पर हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं।
👉 लेबनान में तबाही, 254 लोगों की मौत
इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत समेत कई इलाकों पर जबरदस्त बमबारी की।
इन हमलों में कम से कम 254 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,165 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
)
👉 लेबनान में शोक दिवस घोषित
भारी तबाही के बाद लेबनान सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है।
पूरे देश में गम और डर का माहौल बना हुआ है।

👉 ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी
ईरान के विदेश मंत्री ने साफ कहा है कि अमेरिका को अब फैसला करना होगा
—या तो सीजफायर या फिर इजरायल के जरिए जारी युद्ध। दोनों एक साथ नहीं चल सकते।
👉 ‘इजरायल को दंड मिलेगा’ – ईरान
ईरान के वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि लेबनान पर हमलों और सीजफायर उल्लंघन के लिए इजरायल को सजा दी जाएगी। इससे क्षेत्र में बड़े संघर्ष का खतरा और बढ़ गया है।
👉 खतरे में पूरा युद्धविराम समझौता
लगातार हो रहे हमलों के कारण सीजफायर टूटने का खतरा मंडरा रहा है। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
यह भी पढे
देश-विदेश की बड़ी खबरें एक नजर में: https://kinnitimes.com/?p=29341
देश-विदेश की बड़ी खबरें एक नजर में: https://www.facebook.com/share/p/1BLrLzSR4g/



