मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान की IRGC ने हिजबुल्लाह के साथ मिलकर ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के 40वें चरण की शुरुआत कर दी है। वहीं इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर लगातार हमले किए हैं, जिससे क्षेत्र में हालात और गंभीर हो गए हैं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज क्षेत्र में माइन बिछाने वाले ईरान के 54 जहाजों को तबाह कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका स्पेन के साथ अपने व्यापारिक रिश्तों को खत्म करने पर विचार कर सकता है।
इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बयान दिया है कि युद्ध खत्म करने का एकमात्र रास्ता ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता देना है।
भारत की ओर से मिडिल ईस्ट में स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। आज एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल 58 उड़ानें मिडिल ईस्ट के लिए रवाना होंगी।
अमेरिका में कैलिफोर्निया के गवर्नर ने किसी भी संभावित इमरजेंसी से निपटने के लिए पूरी तैयारी होने की बात कही है।
वहीं भारत में दिल्ली के उत्तर नगर इलाके में देर रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें राहत और बचाव कार्य जारी है।
राजनीतिक मोर्चे पर आज बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होने वाली है, जिसमें केरल और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है।







