ब्रेकिंग न्यूज़ | 10 मार्च 2026

SHARE:

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। ईरान का दावा है कि अमेरिकी-इजरायली हमलों में अब तक 1300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin इस युद्ध को खत्म कराने के लिए मध्यस्थता करना चाहते हैं। ट्रंप और पुतिन के बीच इस मुद्दे पर फोन पर बातचीत भी हुई है। ट्रंप का कहना है कि अगर कूटनीतिक प्रयास सफल रहे तो यह युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है।

इसी बीच बहरीन की राजधानी Manama में एक रिहायशी इमारत पर ईरान की ओर से हमला किए जाने की खबर है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

उधर अमेरिका के शहर Los Angeles में पॉप स्टार Rihanna के घर के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि ईरान के ड्रोन हमलों में करीब 83 प्रतिशत तक कमी आई है। वहीं Recep Tayyip Erdoğan ने कहा कि अब Turkey पहले जैसा नहीं रहा और देश अपनी नई ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है।

इधर बिहार में मुख्यमंत्री Nitish Kumar की “समृद्धि यात्रा” का तीसरा चरण आज से शुरू होने जा रहा है, जिसमें वे राज्य के कई जिलों का दौरा करेंगे और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *