दक्षिण दिल्ली के सुल्तानपुर फार्म हाउस इलाके में अवैध बोरिंग को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले में कई केंद्रीय और दिल्ली सरकार की एजेंसियों को लिखित शिकायत भेजकर जांच की मांग की गई है तथा पुलिस कंट्रोल रूम 112 बहुत बार कॉल दर्ज कराई है परंतु कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।
शिकायत के मुताबिक फॉर्म नंबर 52/9, प्रगति मार्ग, सुल्तानपुर फार्म हाउस, थाना फतेहपुर बेरी, नई दिल्ली में बिना किसी वैध अनुमति के बोरिंग (ट्यूबवेल) कराई जा रही है। आरोप है कि इसके लिए कथित तौर पर फर्जी अनुमति का सहारा लिया गया है और एक छोटी मशीन के जरिए बोरिंग का काम किया जा रहा है, जिस पर किसी भी अधिकृत विभाग का रजिस्ट्रेशन या नंबर नहीं है तथा लेबर के सुरक्षा नियम का उलघन करकेबिना हेलमेट,जूते,वाटर प्रूफ ड्रेस के तहसीलदार अजय कुमार शर्मा के पर्मिशन पर कानूनों की धजीया उड़ा कर रिश्वत लेकर काम किया जा है ।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि यह काम कथित तौर पर “सोनू बोरिंग” मोबाइल नंबर 9718063352 नाम के व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि इस मामले में तहसीलदार अजय कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 9999420588 और थाना अध्यक्ष फतेहपुर बेरी मोबाइल नंबर 8750870826 की मिलीभगत से यह अवैध गतिविधि जारी है।
मामले को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT), प्रधानमंत्री कार्यालय, सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन सहित कई विभागों को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच और अवैध बोरिंग को तुरंत बंद कराने की मांग की गई है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि इस तरह बिना अनुमति के भूजल दोहन जारी रहा तो इलाके में जल स्तर पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। संबंधित विभागों से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।








