उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बारिश और गरज का अलर्ट

SHARE:

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के कारण ठंड का असर काफी कम हो गया है और सुबह-शाम ही हल्की ठंड महसूस हो रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने 18 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इसके असर से 17 से 19 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

वहीं मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलेगा। 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। 18 और 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा 16 और 17 फरवरी को निकोबार द्वीप समूह में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।

उत्तर प्रदेश का हाल
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों में 17 और 18 फरवरी को मौसम पूरी तरह बदल सकता है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। साथ ही अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *