Hindi News | बड़ी खबरें

SHARE:

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान से बातचीत करने की योजना बना रहा है। ट्रंप के इस बयान को दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच अहम माना जा रहा है।

ईरान के साथ जारी तनाव के बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाते हुए एक अतिरिक्त युद्धपोत तैनात किया है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा हालात और सख्त हो गए हैं।

क्यूबा को तेल सप्लाई करने वाले देशों पर ट्रंप ने सख्ती दिखाते हुए राष्ट्रीय आपातकाल लागू करने के साथ ही टैरिफ लगाने का आदेश जारी किया है।

अमेरिकी मंत्री जैकब हेलबर्ग ने कहा है कि वह अगले महीने पैक्स सिलिका में भारत का स्वागत करने को लेकर उत्साहित हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे आज से महाराष्ट्र के रालेगणसिद्धी में आमरण अनशन पर बैठेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनके कहने पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर एक हफ्ते तक हमले रोकने पर सहमति जताई है।

ईरान पर संभावित हमले की आशंका के बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में एयर डिफेंस सिस्टम भेजे हैं, जिससे सैन्य तैयारियां और तेज हो गई हैं।

चीन को संतुलित करने की रणनीति के तहत भारत की भूमिका की समीक्षा अमेरिकी पैनल द्वारा की जाएगी।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन आज दो दिवसीय गोवा दौरे के तहत पणजी पहुंचेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम दौरे पर रहेंगे।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *