ब्रेकिंग न्यूज़ | न्यूज़ फ्लैश

SHARE:

अमेरिका में बर्फीले तूफान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने 10 राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी है। खराब मौसम के चलते हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है और बीते एक हफ्ते में 9000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं।

उधर, अल्बानिया की राजधानी तिराना में सरकार विरोधी प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प की खबर है, जिससे इलाके में तनाव बना हुआ है।

देश में मौसम का असर हिमाचल प्रदेश में भी दिख रहा है। भारी बर्फबारी के कारण मनाली में यातायात बाधित हो गया है। प्रशासन ने पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके शास्त्री पार्क में 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राजनीति को लेकर वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने कहा है कि महिलाओं को राजनीति में अपनी जगह बनाने के लिए पुरुषों से ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

झारखंड के हजारीबाग में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस बल तैनात कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, इंडोनेशिया में हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबे करीब 80 लोगों की तलाश जारी है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *