अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से खुद को औपचारिक रूप से अलग कर लिया है। जिनेवा स्थित WHO मुख्यालय के बाहर से अमेरिका का झंडा भी हटा दिया गया है। इस कदम को वैश्विक स्वास्थ्य राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डिसिल्वा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
तनाव के माहौल के बीच ईरान ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है। ईरानी बयान में कहा गया कि “हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं”, जिससे पश्चिम एशिया में हालात और गंभीर माने जा रहे हैं।
यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पहुंचे ट्रंप के दूत ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में युद्ध समाप्त करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बार फिर सीजेएम बदले गए हैं। अब दीपक जायसवाल को नया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक हिंदूवादी नेता पर जानलेवा हमले के बाद तनाव फैल गया। गुस्साई भीड़ ने कई बसों में तोड़फोड़ की, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुणे में एक फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इंडिगो ने बताया कि टॉयलेट में एक नोट मिला था। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू कर दिया गया है। संजीव शुक्ला को शहर का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।








