आज-कल दिल्ली के कई इलाकों में बंद रहेगी पानी की सप्लाई, जल बोर्ड ने दी स्टोर करने की सलाह

SHARE:

दिल्ली के कई इलाकों में आज और कल पानी की आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने बताया है कि वार्षिक सफाई कार्यक्रम के तहत अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की फ्लशिंग की जा रही है। इसी वजह से 21 और 22 जनवरी को पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में पानी या तो कम दबाव पर आएगा या पूरी तरह बंद रहेगा।

डीजेबी के मुताबिक, यह सफाई कार्य नियमित रखरखाव का हिस्सा है, ताकि लोगों को बेहतर गुणवत्ता का पानी मिल सके। जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के लोगों को पहले से पर्याप्त पानी स्टोर करने की सलाह दी है।

कब-कहां प्रभावित होगी सप्लाई?
21 जनवरी को प्रेम कुंज और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
22 जनवरी को नांगलोई, रणहोला गांव, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, सैनिक एनक्लेव, मुंडका, पश्चिम विहार, हिरान कुडना, राजधानी पार्क, मित्रां विलेज, जहांगीरपुरी, बदुसराय, छावला सहित कई कॉलोनियों और गांवों में पानी नहीं आएगा या बहुत कम दबाव पर आएगा।

हेल्पलाइन और टैंकर सेवा
जल बोर्ड ने क्षेत्रवार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
नांगलोई-मुंडका क्षेत्र के लिए: 8929088540 और 18001217744
मटियाला क्षेत्र के लिए: 9650288663

आपात स्थिति में लोग वॉटर टैंकर मंगाने के लिए मुख्य कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1916 पर भी संपर्क कर सकते हैं। अन्य क्षेत्रीय नंबरों के जरिए भी टैंकर की मांग की जा सकती है।

डीजेबी ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि सफाई कार्य पूरा होते ही सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *