ब्रेकिंग न्यूज़ News Flash | 15 जनवरी 2026

SHARE:

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रयागराज संगम में आस्था का ऐतिहासिक सैलाब उमड़ा। प्रशासन के अनुसार करीब 1 करोड़ 3 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

बांग्लादेश से एक और चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। घटना को लेकर भारत समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर दिनभर राजनीतिक हलचल तेज रही। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि BMC चुनाव के अंतिम नतीजे आज जारी नहीं किए जाएंगे। वहीं एग्जिट पोल में BJP गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना को BMC से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। मतदान प्रतिशत 46 से 50 प्रतिशत के बीच रहा।

राजस्थान में मुख्यमंत्री ने जयपुर के SMS स्टेडियम में आयोजित आर्मी डे शौर्य संध्या को संबोधित करते हुए सेना के शौर्य और बलिदान को नमन किया।

कोलकाता पुलिस ने पाटुली इलाके में नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भी पता लगाया है।

मनहानि मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को बठिंडा कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उनकी स्थायी छूट की अर्जी मंजूर कर ली।

दिल्ली में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने 2.19 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

I-PAC–ED छापेमारी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पर दर्ज FIR पर रोक लगाते हुए मामले में हस्तक्षेप से इनकार किया, जिससे ममता सरकार को झटका लगा है।

अंतरराष्ट्रीय खबरों में—

SpaceX का अंतरिक्ष मिशन बीच में समाप्त, लेकिन चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे।

IMBL पर कोस्ट गार्ड की कार्रवाई, पाकिस्तानी नाव जब्त, 9 क्रू मेंबर हिरासत में।

ग्रीनलैंड और ईरान संकट को लेकर फ्रांस अलर्ट, राष्ट्रपति मैक्रों ने आपात रक्षा बैठक बुलाई।

सिंगापुर में विपक्ष को झटका, प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाया गया।

रूस ने एक ब्रिटिश राजनयिक को निष्कासित किया।

देश में ठंड का कहर जारी है। दिल्ली में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह, तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेना दिवस के अवसर पर देश के जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *