REMINDER: दक्षिण दिल्ली के डेरा माडी रोड पर पर्यावरणीय अपराध जारी, 112 पर शिकायत के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं

SHARE:

दक्षिण दिल्ली के डेरा माडी रोड क्षेत्र में खेती की ज़मीन को निशाना बनाकर पर्यावरण के खिलाफ बड़े पैमाने पर अपराध सामने आया है। आरोप है कि यहां अब तक करीब 200 पेड़ काटे जा चुके हैं, जबकि 500 से अधिक पेड़ अभी भी खतरे में हैं, जिनकी रात के अंधेरे में चोरी-छिपे कटाई लगातार जारी है।

यह पूरा मामला न सिर्फ पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि पहले से प्रदूषण-ग्रस्त दिल्ली के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है।

इस मामले में आज भी पीसीआर पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर अवैध पेड़ कटाई और निर्माण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक न तो मौके पर कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही शिकायतकर्ता को कोई संतोषजनक जवाब मिला।

किन खसरा नंबरों पर चल रहा है अवैध खेल

नक्शों और राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कई खसरा नंबरों पर अवैध पेड़ कटाई और निर्माण कार्य किए जाने का आरोप है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
45/21/1, 45/21/2, 45/22, 45/23, 45/18, 45/17/1, 45/17/2, 45/26, 45/24/1, 45/24/2, 45/20/1, 45/20/2, 50/26, 50/2/1, 50/2/2, 50/3, 50/27, 50/9, 50/10, 50/11, 50/12, 50/13, 50/14, 50/17, 50/19, 50/20, 50/28, 50/4/1, 50/4/2, 50/7/1, 50/7/2, 50/8/1, 50/8/2, 50/18/1, 50/18/2/1, 50/18/2/2, 50/1, 44/25/2, 44/25/10/223, 51/5, 51/6/1, 51/6/2, 51/15/1, 51/15/2, 0/223, 0/975

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इनके अलावा भी जुड़े अन्य खसरों पर गतिविधियां चल रही हैं, जिनकी जांच अब तक नहीं हुई है।

अग्रवाल प्रॉपर्टी डीलर पर गंभीर आरोप

स्थानीय निवासियों के अनुसार, अग्रवाल प्रॉपर्टी डीलर द्वारा खेती की ज़मीन पर पेड़ कटवाकर उसे मिनी फार्म हाउस में तब्दील किया जा रहा है। इसके लिए अवैध रूप से:

पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई

कृषि भूमि पर पक्का निर्माण

सड़क और चारदीवारी का निर्माण

खेती की ज़मीन का व्यावसायीकरण

जैसे कार्य खुलेआम किए जा रहे हैं।

थाना फतेहपुर बेरी क्षेत्र में सब कुछ, कार्रवाई शून्य

यह पूरा मामला थाना फतेहपुर बेरी क्षेत्र और तहसील महरौली के अंतर्गत आता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि:

रात में मशीनें चलती हैं

पेड़ गिराए जाते हैं

निर्माण कार्य होता है

लेकिन पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। लोग इसे पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत का नतीजा बता रहे हैं।

पर्यावरण को सीधा और भारी नुकसान

विशेषज्ञों के अनुसार, इस अवैध पेड़ कटाई से:

▪️ दिल्ली की हवा और ज्यादा ज़हरीली होगी
▪️ भूजल स्तर पर गंभीर असर पड़ेगा
▪️ जैव विविधता को अपूरणीय नुकसान होगा
▪️ तापमान और प्रदूषण में लगातार वृद्धि होगी

दिल्ली पहले ही प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रही है, ऐसे में खेती की ज़मीन पर हरियाली खत्म होना आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा खतरा है।

112 पर शिकायत, फिर भी कोई सुनवाई नहीं

इस मामले में आज भी पीसीआर पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर अवैध पेड़ कटाई और निर्माण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक न तो मौके पर कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही शिकायतकर्ता को कोई संतोषजनक जवाब मिला। इससे पहले भी कई बार शिकायत की जा चूकी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासी और पर्यावरण प्रेमी मांग कर रहे हैं कि:

सभी संबंधित खसरा नंबरों पर तत्काल निरीक्षण हो

पेड़ कटाई पर तुरंत रोक लगाई जाए

दोषी भू-माफिया और प्रॉपर्टी डीलरों पर FIR दर्ज हो

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो

यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो डेरा माडी रोड क्षेत्र में खेती की ज़मीन और हरियाली पूरी तरह खत्म हो सकती है।

 

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *