ब्रेकिंग न्यूज़

SHARE:

* आतंकवाद निरोधी सम्मेलन का उद्घाटन आज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आतंकवाद निरोधी सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन में सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन होगा।

* ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में आयोजित ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

* रेल यात्रियों को झटका, बढ़ा हुआ किराया आज से लागू
भारतीय रेलवे का संशोधित (बढ़ा हुआ) किराया आज से प्रभावी हो गया है, जिससे यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

* यूनुस सरकार पर शेख हसीना का बड़ा आरोप
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आरोप लगाया है कि यूनुस सरकार गैर-मुसलमानों के खिलाफ अकल्पनीय अत्याचार कर रही है।

* शिमला में डॉक्टरों का आंदोलन तेज
टर्मिनेट किए गए डॉक्टरों की बहाली की मांग को लेकर शिमला में रेजिडेंट डॉक्टर कल सामूहिक कैजुअल लीव पर जाने का ऐलान किया है।

* अनंतनाग में अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में लोकल मार्केट में लश्कर आतंकी के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *