न्यूज़ डेस्क | 22 दिसंबर 2025

SHARE:

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार बिना किसी सलाह-मशविरा और संसद में बहस के मनरेगा जैसी अहम योजना को धीरे-धीरे खत्म कर रही है। उन्होंने इसे गरीबों और मजदूरों के हितों के खिलाफ बताया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज राज्य के बूथ-लेवल एजेंट्स के साथ अहम बैठक करेंगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।

नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन वीजा आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। इससे भारत-चीन यात्रा प्रक्रिया को लेकर लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और 13 अन्य लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल चार्जशीट पर आज अदालत में सुनवाई होगी। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

महाराष्ट्र की राजनीति में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। चुनावी नतीजों को गठबंधन के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *