ब्रेकिंग न्यूज़ | News Flash 19 दिसंबर 2025

SHARE:

राजस्थान: बूंदी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बजरी से भरा एक ट्रेलर कार पर पलट गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य पूरा कर लिया है।

बांग्लादेश: हादी की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। कई इलाकों में हिंसा भड़कने की खबर है। स्थिति की समीक्षा के लिए अंतरिम प्रमुख यूनुस ने दोपहर में हाई लेवल बैठक बुलाई है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी WHO ग्लोबल समिट के समापन समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक्रम में वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर बना नया मेट्रो म्यूजियम आज से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह म्यूजियम दिल्ली मेट्रो के इतिहास और विकास को दर्शाता है।

संसद: राज्यसभा की कार्यवाही को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, आज से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होगा।

संसद अपडेट: लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी VB G RAM G बिल 2025 पारित हो गया है। राज्यसभा में इस बिल पर देर रात तक चर्चा जारी रही।

अमेरिका: नॉर्थ कैरोलिना में लैंडिंग के दौरान एक बिजनेस जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जांच जारी है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *