उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज बदलने के संकेत, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

SHARE:

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन रविवार से पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

शुक्रवार को पूरे प्रदेश में धूप खिली रही और मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक दिन का तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है।

पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ रही है, वहीं दून व आसपास के इलाकों में दिन का तापमान तो सामान्य से ज्यादा है, लेकिन रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर तेज महसूस किया जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आज भी राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में पहाड़ों में ठंड और बढ़ सकती है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *