चक्रवात दितवाह की दस्तक से पहले तमिलनाडु में प्रशासन अलर्ट मोड पर —

SHARE:

चक्रवात दितवाह के खतरे को देखते हुए तमिलनाडु के तीन जिलों, चेन्नई, तिरुवल्लूर व कांचीपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

भारी बारिश और जलभराव की संभावना के मद्देनज़र, प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्राओं से बचने व डिजास्टर प्रबंधन एजेंसियों द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट मंत्री केकेएसआर रामचंद्रन के अनुसार अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले इस साइक्लोन ने श्रीलंका में भयंकर तबाही मचाई; वहाँ अब तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत ने राहत एवं बचाव प्रयासों के तहत ऑपरेशन ओपरेशन सागर बंधु के माध्यम से श्रीलंका को राहत सामग्री भेजी है। Indian Navy (INS विक्रांत) व Indian Air Force के हेलीकॉप्टरों ने मिलकर एयरलिफ्ट ऑपरेशन चलाया — जिनमें गर्भवती महिलाएं, बच्चे और घायल लोग शामिल थे।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *