ब्रेकिंग न्यूज़ News Flash 01 दिसंबर 2025

SHARE:

पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से साइक्लोन से हुई तबाही पर दुःख व्यक्त किया।

एनविडिया ने Synopsys में 2 अरब डॉलर निवेश कर चिप डिजाइन साझेदारी बढ़ाई।

यूएस–यूके ने ऐतिहासिक व्यापार समझौता किया; दवाइयों और मेडिकल टेक पर शून्य आयात शुल्क लागू।

वसंत विहार के रेन बसेरे में आग लगने से 2 लोगों की मौत।

विश्व कप विजेता महिला क्रिकेट टीम की तीन खिलाड़ियों को रेलवे में प्रमोशन मिला।

इंडिया गेट प्रोटेस्ट केस में तीनों आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा।

कफ सिरप रैकेट मामले में STF ने आलोक सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया।

लखनऊ में BJP-RSS की समन्वय बैठक हुई, सीएम योगी और डिप्टी CM मौजूद।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल वडोदरा में सरदार सभा को संबोधित करेंगे।

तमिलनाडु और उत्तराखंड में राजभवन का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ किया गया।

पश्चिम बंगाल के नए लोकायुक्त के रूप में रिटायर्ड जस्टिस रवींद्रनाथ सामंत नियुक्त।

दिल्ली में पराली जलाने में कमी के बावजूद हवा की गुणवत्ता खराब रही।

राजस्थान के पाली में अनियंत्रित जीप खाई में गिरने से 3 की मौत, 25 घायल।

तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण चेन्नई में जलजमाव, स्कूल-कॉलेज बंद।

संसद में वंदे मातरम पर चर्चा होगी, PM मोदी भी हिस्सा लेंगे।

अक्टूबर में इंडस्ट्रियल आउटपुट ग्रोथ 13 महीने के सबसे निचले स्तर 0.4% पर रही।

यूपी में BJP राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष लखनऊ पहुंचे, सांगठनिक फेरबदल पर चर्चा।

पेरिस में मैक्रों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का स्वागत किया।

कश्मीर-लद्दाख मार्ग पर जोजिला दर्रे में हल्की बर्फबारी के कारण सड़क फिसलनभरी।

रूस में राष्ट्रपति पुतिन मंगलवार को ट्रंप के दूत से मिलेंगे।

बिहार में विधानसभा स्पीकर पद के लिए प्रेम कुमार का नामांकन, निर्विरोध जीत लगभग तय।

भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर 3 करोड़ से अधिक कीमत के सोने के बिस्कुट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने कहा – हमारा एजेंडा विकास का है, किसी के खिलाफ नहीं।

कराची में मैनहोल में गिरा बच्चा लापता, प्रदर्शनकारी भारी हिंसा।

BJP टीम सुपेंदु अधिकारी के नेतृत्व में EC ऑफिस पहुंची, BLOs का विरोध प्रदर्शन।

WB में अभिषेक बनर्जी ने हेल्थ आउटरीच स्कीम ‘सेवाआश्रय’ का नया एडिशन लॉन्च किया।

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने लखनऊ में छापेमारी की, डॉ. शाहीन के परिवार से पूछताछ।

AIADMK इवेंट में पलानीस्वामी ने अर्जुनन के परिवार को 20 लाख दिए।

ढाका कोर्ट ने शेख हसीना को जमीन घोटाला मामले में झटका दिया।

ED ने KIIFB को FEMA उल्लंघन मामले में 466.91 करोड़ का शो-कॉज नोटिस जारी किया।

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित रही।

PM मोदी ने विपक्ष को लोकतंत्र और जिम्मेदारी निभाने की हिदायत दी।

दिल्ली ब्लास्ट केस में जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में कुल 8 जगहों पर NIA की छापेमारी।

लखनऊ में नाम बदलकर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, ATS करेगी पूछताछ।

तालिबान के डिप्टी PM ने पाकिस्तान को चेतावनी दी – अफगान लोगों के धैर्य की परीक्षा न लें।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *