🔹 ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात
व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि इस सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कोई मुलाकात तय नहीं है।
🔹 सुंदरबन में राष्ट्रीय बाघ गणना शुरू
कोलकाता के सुंदरबन क्षेत्र में आज से देशव्यापी बाघ गणना सर्वे की शुरुआत हो गई है।
🔹 धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा कि इंडस्ट्री बहुत बदली, लेकिन वह कभी नहीं बदले।
🔹 भारत–नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास
भारत और नेपाल का सैन्य अभ्यास ‘सूर्यकिरण 19’ आज उत्तराखंड में शुरू हो रहा है।
🔹 AI वीडियो मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
असम बीजेपी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज AI-वीडियो से जुड़े फर्जी नैरेटिव के आरोपों पर सुनवाई करेगा।
🔹 H-1B पर अमेरिकी रुख
व्हाइट हाउस का बयान—विदेशी लोग फैक्ट्रियां शुरू कर सकते हैं, लेकिन नौकरियों में प्राथमिकता अमेरिकियों को मिलेगी।
🔹 तरनतारन उपचुनाव विवाद
पंजाब के DGP आज चुनाव आयोग के सामने तरनतारन उपचुनाव मामले में पेश होंगे।
🔹 ममता बनर्जी सड़क पर उतरेंगी
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज मतुआ इलाकों में SIR नीति के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी।
🔹 नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक
पटना में आज नीतीश कुमार की नई सरकार अपनी पहली कैबिनेट बैठक आयोजित करेगी।
🔹 OBC आरक्षण पर अहम सुनवाई
महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में OBC आरक्षण को चुनौती वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज महत्वपूर्ण सुनवाई करेगा।
🔹 पीएम मोदी कुरुक्षेत्र में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुद्वारा कार्यक्रम में गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे।
🔹 हैदराबाद में बिल्डिंग में आग
लाल दरवाजा क्षेत्र की एक इमारत में लगी आग पर दस फायर टेंडरों ने काबू पा लिया है।
🔹 अमेरिका–चीन संबंधों में नरमी
ट्रंप और शी जिनपिंग की फोन बातचीत में यूक्रेन युद्ध और फेंटेनाइल तस्करी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है।
🔹 दिल्ली–एनसीआर में स्कूल बंद
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर दिल्ली, नोएडा और गाज़ियाबाद के स्कूल आज बंद रहेंगे।
🔹 अयोध्या में ध्वज आरोहण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रामजन्मभूमि मंदिर में ध्वज आरोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।








