दिल्ली में छतरपुर, गुरुग्राम और भाटी माइंस रोड पर आज भी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और भीड़भाड़ वाले रास्तों से बचें, ताकि आवाजाही प्रभावित न हो।
राधा स्वामी सत्संग ब्यास समागम के कारण बदला ट्रैफिक रूट
भाटी माइंस में चल रहे राधा स्वामी सत्संग ब्यास समागम में देश-विदेश से श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए रविवार को भी रात 8 बजे तक भारी परिवहन वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
फरीदाबाद और गुरुग्राम से आने वाले भक्तों को डेरा बॉर्डर के रास्ते सत्संग स्थल पहुंचने की सलाह
परिसर के भीतर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था
एसएसएन मार्ग पर किसी भी वाहन की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित
भक्तों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर संकेत बोर्ड (साइनेज) लगाए गए हैं
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक भारी वाहनों को मंडी रोड → जोनापुर कट → महरौली–गुरुग्राम रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
एम्बुलेंस, दमकल और पुलिस सहित सभी आपातकालीन वाहनों को अनुमति दी गई है।
फरीदाबाद वालों के लिए विशेष सलाह
डेरा मोड़ और मंडी बॉर्डर से आने वाले फरीदाबाद के यात्रियों को महरौली–गुरुग्राम रोड का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
इन रूट्स पर कई बैंक्वेट हॉल और फार्महाउस मौजूद होने के कारण रविवार को अतिरिक्त भीड़ की संभावना जताई गई है।
प्रवेश केवल एक ही मार्ग से
एडवाइजरी के अनुसार, सभी श्रद्धालुओं और सभी श्रेणियों के वाहनों का प्रवेश सिर्फ भाटी माइंस रोड से ही किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
जेएलएन हाफ मैराथन: सुबह 4 से 9:30 बजे तक कई रूट डायवर्ट
दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को जेएलएन स्टेडियम में होने वाली ‘भारत का भविष्य-शाथान’ हाफ मैराथन के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
मैराथन सुबह 6 बजे शुरू, डायवर्जन 4 बजे से 9:30 बजे तक
सेवा नगर, जोरबाग और आईएनए की ओर से आने वाले भारी वाहन फोर एवेन्यू रोड → सेवा नगर मार्केट रोड → अरविंदो मार्ग की तरफ डायवर्ट
कोटला रेड लाइट पर आने वाला ट्रैफिक डिफेंस कॉलोनी मार्केट रोड की ओर भेजा जाएगा
दयाल सिंह कॉलेज और प्रगति विहार की तरफ से स्टेडियम आने वाले वाहन सीजीओ कॉम्प्लेक्स → लाला लाजपत राय मार्ग की ओर भेजे जाएंगे
जोरबाग से आने वाला ट्रैफिक जोरबाग रोड की ओर मोड़ा जाएगा
यात्रियों—खासकर रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और अस्पताल जाने वालों—को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले रूट प्लान कर लें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
ट्रैफिक पुलिस ने गैर-जरूरी निजी यात्रा को टालने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है।







