दिल्ली में प्रदूषण और सर्दी का डबल अटैक, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

SHARE:

उत्तर भारत में मौसम तेज़ी से बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में एक तरफ़ ठंड बढ़ रही है, तो दूसरी ओर प्रदूषण ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद ख़राब स्तर पर पहुँच गई है, जहाँ AQI 500 के पार दर्ज किया गया है। सुबह के समय घनी धुंध छाई रहेगी और दिनभर ठंड का असर महसूस होगा। अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री रहने की उम्मीद है।

उत्तरी राज्यों में बढ़ रही ठंड और कोहरा

पंजाब, बिहार, पूर्वी यूपी और पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छाया देखा गया। पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे शीतलहर की स्थिति और बढ़ सकती है। अगले कुछ दिनों में मध्य भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में रात के तापमान में धीमी बढ़ोतरी संभव है, लेकिन पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का खतरा

तमिलनाडु और केरल में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश की चेतावनी है। नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने से दक्षिण भारत में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु और केरल में हल्की से जोरदार बारिश दर्ज की गई।

आज केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों—अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम—में भी छिटपुट बारिश की संभावना है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *