सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाकर भू–माफिया कर रहे अवैध निर्माण, डीज़ल मशीनों से बढ़ता प्रदूषण बना स्थानीय लोगों के लिए खतरा

SHARE:

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाकर भू–माफिया कर रहे अवैध निर्माण, डीज़ल मशीनों से बढ़ता प्रदूषण बना स्थानीय लोगों के लिए खतरा

दिल्ली के सुल्तानपुर क्षेत्र में फ़ॉर्म नंबर 20, पीर बाबा रोड, प्रगति मार्ग पर डीज़ल से चलने वाली मशीनों के माध्यम से देर रात तक अवैध निर्माण कार्य किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी अर्चना ने इस संबंध में स्पेशल कमिश्नर विजिलेंस, थाना फतेहपुर बेरी, डीसी साउथ, SDM महरौली, ACP व DCP महरौली, DCP South तथा प्रदूषण नियंत्रण समिति सहित कई अधिकारियों को विस्तृत शिकायत भेजी है।

शिकायत में आरोप है कि रात के समय डीज़ल मशीनों से अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भारी धुआँ, प्रदूषण और शोर का वातावरण बन रहा है। यह गतिविधियाँ न केवल पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि पॉल्यूशन एक्ट की GRAP-3 गाइडलाइन के भी विरुद्ध हैं, जिसमें इस स्तर पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लागू है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, इस मामले में डीज़ल मशीनों से धुआँ निकलने के कारण स्थानीय निवासियों को सांस लेने में दिक़्क़त, धूल-धुआँ और रातभर शोर से भारी परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं, अवैध निर्माण कार्य के चलते सड़क पर ट्रैफिक जाम की भी स्थिति बनती है।

इस संबंध में पीसीआर कॉल भी की गई, परंतु आरोप है कि मौके पर कोई पुलिस अधिकारी नहीं पहुँचा, जिसके कारण अवैध गतिविधि लगातार जारी रही। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं।

शिकायत में तीन प्रमुख मांगें उठाई गई हैं—
1 फ़ॉर्म नं. 20 पर डीज़ल मशीनों से चल रहे अवैध निर्माण को तुरंत रोका जाए।
2 संबंधित व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
3 क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी सुनिश्चित की जाए।

वर्तमान में दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है, ऐसे में डीज़ल मशीनों के माध्यम से निर्माण कार्य न केवल नियमों का सीधा उल्लंघन है, बल्कि जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा भी माना जा रहा है।

प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

 

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *