ब्रेकिंग न्यूज़ News Flash | 15 नवंबर 2025

SHARE:

नौगाम ब्लास्ट को लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए राहत राशि का ऐलान किया।

राजौरी में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED बरामद, जिसे पुलिस ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने BJP से निलंबन के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया।

बिहार में सरकार गठन की हलचल तेज, ललन सिंह और कई वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचकर बातचीत में जुटे।

मुंबई के बायकुला में निर्माण स्थल पर मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत और तीन घायल।

सोनभद्र में पत्थर खनन के दौरान गंभीर दुर्घटना, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने अल फला यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो FIR दर्ज कर जांच को तेज कर दिया है।

पीएम मोदी सूरत पहुंचे, यहां बिहार मूल के लोगों से मिलकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नौगाम ब्लास्ट के घायलों से मिलने जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा अस्पताल पहुंचे।

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से मुलाकात की।

लालू यादव परिवार में चुनाव हार के बाद तनाव, बेटी रोहिणी आचार्य ने परिवार से दूरी बनाने का ऐलान किया।

हरिद्वार के लक्सर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सामुदायिक भूमि पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया।

कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया 189 रन पर ऑल आउट, दक्षिण अफ्रीका पर 30 रनों की मामूली बढ़त।

अल फला यूनिवर्सिटी के ओखला हेडक्वॉर्टर में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई जारी।

लाल किले ब्लास्ट के बाद बंद रास्ते दोबारा खोले गए।

नौगाम थाने ब्लास्ट पर राहुल गांधी ने दुख जताया।

बिहार चुनाव पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक खत्म, नेतृत्व ने ECI और SIR पर नाराजगी जताई।

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा — एक ही परिवार के पांच लोगों की आग में जलकर मौत।

गृह मंत्रालय ने कहा — नौगाम विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।

जम्मू के DGP का बयान — “यह हादसा था, किसी बड़ी साजिश के संकेत नहीं।”

रांची के धुर्वा डैम में तीन पुलिसकर्मियों की डूबकर मौत।

दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस ने एक और FIR दर्ज की; जांच और सख्त हुई।

कोलकाता की Ezra Street पर इलेक्ट्रॉनिक्स वेयरहाउस में भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर।

दिल्ली में स्मॉग इतना घना कि इंडिया गेट तक नज़र नहीं आया; AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में।

PM मोदी आज गुजरात दौरे पर बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण करेंगे।

नौगाम ब्लास्ट में मृतकों की संख्या 9 तक पहुंची, इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई।

चिराग पासवान की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, NDA में तेज हलचल।

लाल किले ब्लास्ट साइट से क्रेन मलबा हटाने में जुटी।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *