*ब्रेकिंग न्यूज़ News Flash — 14 नवंबर 2025**

SHARE:

➡ पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने ‘MY’ यानी महिला और युवा का नारा देकर सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति की है।

➡ बिहार में महुआ सीट पर तेजप्रताप यादव को बड़ा झटका, तीसरे स्थान पर रहे।

➡ बिहार की जीत पर उत्साहित प्रधानमंत्री मोदी बोले— “बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया।”

➡ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा— “बिहार का जनादेश सुशासन और विकास के पक्ष में है, जंगलराज को No Entry का संदेश मिला है।”

➡ नड्डा बोले— नतीजे बताते हैं कि देश के लोगों का प्रधानमंत्री मोदी पर अटूट विश्वास है।

➡ पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, गमछा लहराकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

➡ ओडिशा के नुआपाड़ा उपचुनाव में भाजपा को 80,000 से अधिक मतों से शानदार जीत।

➡ नवादा की पांच सीटों में चार पर NDA आगे, एक पर RJD को बढ़त।

➡ अमित शाह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, थोड़ी देर बाद पीएम मोदी भी पहुंचे।

➡ नगरोटा और नुआपाड़ा उपचुनाव में जीत पर पीएम मोदी ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

➡ पीएम मोदी कल गुजरात दौरे पर जाएंगे, 9700 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

➡ तेज प्रताप यादव बोले— “RJD को जयचंदों ने अंदर से खोखला कर दिया, इसलिए आज तेजस्वी फेल हुए।”

➡ संदेश सीट से JDU उम्मीदवार राधा चरण शाह ने 26 वोटों से बेहद करीबी जीत दर्ज की।

➡ पीएम मोदी ने कहा— “हमारा विजन देखकर जनता ने बहुमत दिया”, थोड़ी देर बाद बीजेपी दफ्तर जाएंगे।

➡ पंजाब पुलिस ने डेरा बस्सी में फेक करेंसी मॉड्यूल पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार।

➡ बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने सम्राट चौधरी को जीत की बधाई दी।

➡ सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की, NDA में सरकार गठन की चर्चा तेज।

➡ मोकामा से JDU के अनंत सिंह बड़ी बढ़त के साथ जीते, मिले 91,416 वोट।

➡ राघोपुर में तेजस्वी यादव कुछ राउंड्स में आगे, कुछ में पीछे— कांटे की टक्कर जारी।

➡ NDA की प्रचंड बढ़त के बाद सम्राट चौधरी CM आवास पहुंचे, राजनीतिक हलचल तेज।

➡ CM फेस पर विनोद तावड़े ने कहा— “समय आने पर सब स्पष्ट होगा।”

➡ तमिलनाडु के तांबरम में IAF का ट्रेनर विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित; एयरफोर्स ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए।

➡ बिहार में NDA की बंपर जीत को लेकर गुजरात बीजेपी में जश्न, ढोल-नगाड़े बजे।

➡ केरल हाईकोर्ट ने SIR मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी।

➡ शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत बोले— “यह जीत बीजेपी नहीं, ज्ञानेश कुमार की है।”

➡ प्रशांत किशोर 16 नवंबर को बिहार चुनाव परिणामों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

➡ बीजेपी शाम 5 बजे पटना दफ्तर में जीत का जश्न मनाएगी।

➡ दिल्ली धमाके पर शशि थरूर बोले— सुरक्षा कभी 100% नहीं होती, जांच को समय देना चाहिए।

➡ राघोपुर में तेजस्वी यादव कभी आगे, कभी पीछे— कई बार अंतर पलटा।

➡ NDA रुझानों में 198 सीटों पर आगे— JDU सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिखी।

➡ हाजीपुर, दानापुर, कटिहार, तारापुर, शाहपुर, वारिसलीगंज समेत कई सीटों पर BJP/JDU बढ़त में।

➡ कई सीटों पर RJD और JDU के बीच मुकाबला बेहद कड़ी टक्कर वाला।

➡ पटना में सीएम आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई, सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग।

➡ दिल्ली ब्लास्ट केस में मेवात से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए— आरोप है कि उमर से हुई थी मुलाकात।

➡ UP के श्रावस्ती में एक ही परिवार के पांच लोग संदिग्ध हालात में मृत मिले— पुलिस जांच जारी।

➡ कोचाधामन से RJD के मुजाहिद आलम, छपरा से RJD के खेसारी लाल यादव को शुरुआती बढ़त।

➡ AIMIM एक सीट पर शुरुआती बढ़त में, जनसुराज के मनीष कश्यप चनपटिया में आगे।

➡ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अफ्रीका दौरा पूरा, दिल्ली वापस लौटीं।

➡ नेहरू जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें नमन किया, श्रद्धांजलि अर्पित की।

➡ दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने पुलवामा में आतंकी उमर के घर को IED से उड़ाया।

➡ बांग्लादेश: अवामी लीग ने मोहम्मद यूनुस के खिलाफ देशव्यापी बंद का ऐलान किया।

➡ पाकिस्तान ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की सुरक्षा के लिए सेना तैनात की।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *