ब्रेकिंग न्यूज़

SHARE:

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों में मिलाकर 66.91 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण के मतदान में भी मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। कई जगह मतदान समय खत्म होने के बाद भी कतार में खड़े लोगों को वोट डालने दिया गया।

दिल्ली कार ब्लास्ट मामले की शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा हुआ है — यह फिदायीन हमला नहीं, बल्कि आतंकी की हड़बड़ी में हुआ धमाका था। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि “गुनहगारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।” दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन के बारे में जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी मसूद अजहर की बहन ने उसे ‘महिला विंग’ की कमान सौंपी थी। दिल्ली और एनसीआर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

इसी बीच, भूटान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली धमाके की कड़ी निंदा करते हुए कहा — “षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।” पीएम मोदी भूटान के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने देश के चौथे राजा से मुलाकात की।

पाकिस्तान में भी इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर हुए धमाके में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, तुर्की का एक सैन्य मालवाहक विमान जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

देशभर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। दिल्ली, कश्मीर और हरियाणा में लगातार छापेमार कार्रवाई जारी है।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *