भारत की खुफिया एजेंसियों ने बांग्लादेश में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की बढ़ती गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। हाल के महीनों में पाकिस्तान और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच संपर्क बढ़ने की जानकारी मिली है। इसके साथ ही, ISI और बांग्लादेश की डीजीएफआई (Directorate General of Forces Intelligence) के बीच भी तालमेल तेज हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, यह सहयोग मुख्य रूप से खुफिया जानकारी साझा करने, सैन्य प्रशिक्षण और क्षेत्रीय रणनीति से जुड़ा है। ढाका में ISI का पुराना प्रकोष्ठ फिर से सक्रिय हो गया है, जिसका मकसद भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की गतिविधियों पर नजर रखना बताया जा रहा है।
भारत ने इस संभावित खतरे को देखते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। एजेंसियों को आशंका है कि दोनों देशों की खुफिया एजेंसियां मिलकर भारत विरोधी साजिशों को अंजाम देने की कोशिश कर सकती हैं।








