बैजनाथ में फिर लगी आग! CTU बस जलकर खाक

SHARE:

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ में देर रात एक और आगजनी की घटना सामने आई है। चंडीगढ़ से बैजनाथ रूट पर चलने वाली CTU बस में गुरुवार रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई।

यह हादसा मंडी रोड स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की वर्कशॉप के पास हुआ, जहां लंबे समय से भारी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया जाता है।

🚒 दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

🚗 5 दिन पहले भी लगी थी आग
गौर करने वाली बात यह है कि सिर्फ 5 दिन पहले, इसी जगह से करीब 50 मीटर दूर एक मारुति कार में भी आग लगने की घटना हुई थी। लगातार दो घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और जांच को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *