ब्रेकिंग न्यूज। 31-10-2025

SHARE:

🔹 दिल्ली दंगा केस:
उमर खालिद और शरजील इमाम समेत अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। अदालत का फैसला इस हाई-प्रोफाइल केस पर बड़ा असर डाल सकता है।

🔹 तेलंगाना राजनीति:
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजरुद्दीन आज तेलंगाना कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

🔹 बिहार चुनाव 2025:
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान आज शाहपुर और विक्रम विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा, मोहद्दीनगर, अलीनगर और गौरा बराम में अपनी सभाओं से चुनावी माहौल गर्माएंगे।

🔹 CM योगी की बिहार में एंट्री:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वे सिवान, लालगंज और अगिआंव में NDA प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे।

🔹 प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के Statue of Unity पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय एकता दिवस पर विशेष आयोजन किया गया है।

🔹 NDA का घोषणा पत्र:
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA आज अपना साझा घोषणा पत्र जारी करेगा। इसमें युवाओं, किसानों और रोजगार से जुड़े वादों पर जोर रहने की उम्मीद है।

🔹 आपातकालीन लैंडिंग:
खराब मौसम के चलते निर्मला सीतारमण को भूटान ले जा रहे विमान की आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *