देश विदेश की ताज़ा खबरें

SHARE:

मध्य प्रदेश, खंडवा: दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई। अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें आठ बच्चियां भी शामिल हैं। हादसे के समय ट्रॉली में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ब्रिटेन: यहूदी बहुल इलाके में हमला, दो लोगों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल।

खेल: भारत ने वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मज़बूत स्थिति बनाई।

इंडोनेशिया: स्कूल हादसे में दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका।

अमेरिका: शटडाउन का दूसरा दिन जारी। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि रिपब्लिकन पार्टी को इस स्थिति का फ़ायदा उठाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “कट्टरपंथी डेमोक्रेट्स ने मुझे यह ऐतिहासिक मौका दिया है।”

राजनीति, महाराष्ट्र: दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “जो चोरी हुआ वह पीतल था, मेरे पास सोना है।” ठाकरे ने राज्य सरकार पर मराठवाड़ा में सूखा घोषित न करने का आरोप भी लगाया।

छत्तीसगढ़: बीजापुर में 103 नक्सलियों के आत्मसमर्पण का दावा। इनमें से 49 पर इनाम घोषित था, जिसकी कुल राशि एक करोड़ छह लाख रुपये है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु: दशहरे के मौके पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को आतंकवाद पर मानवता की जीत बताया।

भारत-चीन संबंध: विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस महीने के अंत तक दोनों देशों के बीच सीधी फ्लाइट सेवाएं फिर शुरू हो सकती हैं।

असदुद्दीन ओवैसी: पीएम मोदी के उस बयान पर सवाल उठाया जिसमें आरएसएस की आज़ादी की लड़ाई में भूमिका बताई गई थी। ओवैसी ने कहा, “आरएसएस का कोई भी व्यक्ति स्वतंत्रता संग्राम में शहीद नहीं हुआ, अगर हुआ तो नाम बताइए।”

उत्तर प्रदेश, संभल: प्रशासन ने अवैध निर्माण के आरोप में एक मस्जिद और करीब 30 हज़ार वर्ग फुट के मैरिज हॉल को गिराया। इस कार्रवाई के दौरान डीएम और एसपी मौके पर मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से फोन पर बातचीत कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *