आज का राशिफल,30-09-2025

SHARE:

🌹 1. मेष राशि
आज का मंगलवार आपके लिए बहुत ही मंगलकारी रहेगा। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे। भाई-बहनों की सलाह से लाभ होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष से किसी भी लेन-देन में सावधानी रखें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। संतान की सेहत पर ध्यान दें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन रहा है।
भाग्य: 84% 🌹
उपाय: कुंजिका स्तोत्र का पाठ लाभदायक रहेगा।

🌹 2. वृषभ राशि
आज का दिन कामकाज के लिहाज से मिला-जुला रहेगा। लेकिन आपकी समझदारी और चतुराई से परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। वाहन सुख मिलेगा। दूर के मित्र या संबंधी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्य: 80% 🌹
उपाय: श्री कुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

🌹 3. मिथुन राशि
आज आपके परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा। शत्रु थोड़े प्रबल रह सकते हैं लेकिन घर-परिवार और सामाजिक जीवन में सुख मिलेगा। आर्थिक लाभ का योग है। किसी सुख-साधन की प्राप्ति से खुशी होगी। साझेदारी के काम में सहयोग मिलेगा। शाम का समय मनोरंजन में व्यतीत होगा।
भाग्य: 80% 🌹
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

🌹 4. कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। व्यापार और कारोबार में सफलता मिलेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का समय है। धन की वसूली और खुशखबरी मिलने की संभावना है। प्रतियोगिता में छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उपहार प्राप्त हो सकते हैं।
भाग्य: 88% 🌹
उपाय: किसी जरूरतमंद को अन्नदान करें।

🌹 5. सिंह राशि
नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार और बच्चों की ओर से खुशी प्राप्त होगी। घर में दोस्तों और सगे संबंधियों के आने से चहल-पहल रहेगी। पुण्य कार्य में धन दान करने से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्य: 81% 🌹
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

🌹 6. कन्या राशि
आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। परिवार से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सगे संबंधी से मिलने का अवसर बन सकता है। रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग भी है। जीवन को नई दिशा देने वाले व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा।
भाग्य: 80% 🌹
उपाय: लाल चंदन का तिलक लगाएं, गौरी माता की पूजा करें और कन्याओं को फल का दान दें।

🌹 7. तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभदायक अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। शत्रु और विरोधी शांत रहेंगे। शाम का समय परिवार के साथ बिताना राहत देगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विवादित मामलों से दूरी बनाएं।
भाग्य: 89% 🌹
उपाय: श्री दुर्गा सप्तशती के शतनाम स्तोत्र का पाठ करें।

🌹 8. वृश्चिक राशि
आज आर्थिक योजनाओं में गंभीरता आवश्यक है। अचानक खर्च हो सकता है। मित्र और सगे संबंधियों की मदद से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा का योग है। छात्र शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उपहार प्राप्त होने के संकेत हैं।
भाग्य: 80% 🌹
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

🌹 9. धनु राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आर्थिक योजनाओं में लाभ होगा। व्यवसाय में लाभ और पैसा वसूली का योग है। सगे संबंधियों और मित्रों के लिए मदद करने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में पुण्य लाभ प्राप्त होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है।
भाग्य: 84% 🌹
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

🌹 10. मकर राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। सगे संबंधियों और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पूर्व में किए गए काम के लिए सम्मान मिल सकता है। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। दान-पुण्य से मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा पर वाहन की जांच जरूर करें।
भाग्य: 88% 🌹
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

🌹 11. कुंभ राशि
करियर और कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में प्रेमी के साथ समय बिताने का योग है।
भाग्य: 81% 🌹
उपाय: राहु मंत्र का जप करें।

🌹 12. मीन राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें उपहार दें। आलस्य से बचें, नहीं तो काम अटक सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। किराना कारोबार में विशेष लाभ का अवसर है। लंबे समय से प्रतीक्षित खुशी प्राप्त हो सकती है।
भाग्य: 80% 🌹
उपाय: दुर्गा सप्तशती के उत्तर चरित्र का पाठ करें।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई