सुबह की ताज़ा खबर, 30 सितंबर 2025

SHARE:

✅ नेतन्याहू ने मांगी माफी
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कतर पर हुए हमले को लेकर कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से फोन पर माफी मांगी। यह बातचीत व्हाइट हाउस से हुई।

✅ दिल्ली में एशिया का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आज से शुरू
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के ओखला में एशिया का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट उद्घाटन करेंगे।

✅ भारत का ग्रैंड वेलकम
भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 जीतकर स्वदेश लौटी। फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था और यह भारत का 9वां एशिया कप खिताब है। दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ।

✅ अमेरिका में विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका में बाहर की बनी फिल्मों पर अब 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।

✅ कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किया
कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को आधिकारिक रूप से आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। अब इस गिरोह की संपत्ति जब्त की जा सकेगी।

✅ महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाही
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में भारी बारिश से 5 लोगों की मौत हो गई। अब तक 11 हज़ार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

अन्य सुर्खियाँ

जिम में एक्सरसाइज करते वक्त दो लड़कियों में हाथापाई, बाल खींचे और थप्पड़ बरसाए।

एशिया कप ट्रॉफी को मैदान से चोरी-छिपे बाहर ले जाया गया।

महागुन, माहालक्ष्मी और गौड़संस समेत कई नामी बिल्डरों पर कार्रवाई।

बरेली में “I LOVE MUHAMMAD” विवाद पर नगर निगम एक्शन में।

चीन ने ताइवान पर हमले की तैयारी तेज़ की, मिसाइल बेस की तस्वीरों से चिंता बढ़ी

📰 राज्य और राजनीति की खबरें

मुरादाबाद में इंस्टाग्राम कमेंट विवाद में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या।

चिराग पासवान ने जेडीयू की मुश्किलें बढ़ाईं, कई सीटों पर दावा ठोका।

इज़रायल के एक मेयर ने कहा – हमें भारतीयों ने कराया आज़ाद, भारत की जय के नारे लगे।

फतेहपुर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, पिता और बेटी की मौत।

गाज़ियाबाद में रामलीला के दौरान कार से हादसा।

Kinni Times
Author: Kinni Times

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *